क्राइम

रेहटी पुलिस कर रही थी कुबेरेश्वर धाम पर ड्यूटी, दो दुकानों में चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

बलराम सिसोदिया -9893862663

रेहटी पुलिस कर रही थी कुबेरेश्वर धाम पर ड्यूटी,दो दुकानों मै चोरी, 24 घंटे मे आरोपी गिरफ्तार

रेहटी-रेहटी थाना क्षेत्र में पिछले रात दो दुकानों में चोरी की घटनाएं हो गईं। दरअसल ये चोरी की घटनाएं उस दौरान हुईं, जब रेहटी थाना प्रभारी सहित पुलिस अमला सीहोर के कुबेरेश्वर धाम पर आयोजित कांवड़ यात्रा में ड्यूटी पर थे। उसी का फायदा उठाकर चोर ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले चटका दिए। जब फरियादियों ने 26 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज कराई तो रेहटी थाना पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे में दबोच लिया एवं चोरी गया सामान एवं नकदी भी जप्त कर लिया। आरोपी नाबालिग है।
जिलेभर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा रात में गश्त भी की जाती है, लेकिन इसके बाद भी चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते हैं। ऐसी ही चोरी की दो वारदातें पिछले दिनों रेहटी थाना क्षेत्र में भी हो गई। गत दिवस फरियादीगण नीतेश गौर पिता रामगोपाल गौर निवासी ग्राम सलकनपुर एवं भीम सिंह साहू पिता पूनमचंद साहू निवासी वार्ड 11 गांधी चौक बड़ी मस्जिद के पास रेहटी ने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकानों में 24-25 अगस्त की मध्य रात्रि में चोरी की घटनाएं हो गईं। चोर दुकान से नगदी सहित सामान भी ले गए हैं। इन चोरी की घटनाओं पर रेहटी थाने में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश, एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे व बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं रेहटी थाना प्रभारी हिमलेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय किया। सीसीटीव्ही कैमरे भी खंगाले। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एक नाबालिग युवक को हिरासत में लिया एवं उससे चोरी के संबंध में बारिकी से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने घटना दिनांक को दोनों दुकानों से चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 7000 एवं 3600 कुल 10600 रूपए नगदी विधिवत जप्त किए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी हिमलेंद्र सिंह पटेल, टीम प्रभारी उग्रसेन, अभिषेक, रविन्द्र, आनंद गुर्जर, संध्या, रोहित मालवीय, कमल चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!