मध्य प्रदेश
मूंग खरीदी में गड़बड़ी के आरोप,पाच से छः रोज के बाद भी नहीं हो पाई जांच नहीं पहुंचे कोई अधिकारी वेयरहाउस
बलराम सिसोदिया -9893862663

मूंग खरीदी मे गड़बड़ी के आरोप,पाच से छःरोज के बाद भी नहीं हो पाई जांच नहीं पहुंचे कोई अधिकारी वेयरहाउस
सिहोर-समर्थन मूल्य मूंग खरीदी 20 अगस्त को खत्म हो चुकी है लेकिन रहती तहसील के ललता वेयरहाउस पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे लेकिन अभी तक अधिकारी वहां जांच के लिए नहीं पहुंचे इससे यह प्रतीत होता है कि अधिकारियों की मिली भगत के चलते यहां पर मूंग खरीदी में गड़बड़ी हुई है 20 अगस्त को खरीदी खत्म होने के बाद भी ललित वेयरहाउस की शूटर खुली हुई है और वहां पर क्या काम किया जा रहा है या तो भगवान ही जाने। ललता वेयरहाउस की व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वहीं स्टैक में बीच में खराब गुणवत्ता का माल रखे जाने की भी बात सामने आ रही है।
मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को पाच से छ दिन पहले दिए जाने के बावजूद अब तक न तो मौके पर जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई। बिना बारकोड के बोरियों के भंडारण को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी से पूरी खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह गहराता जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई है तो विभाग तत्काल जांच कर स्थिति स्पष्ट करे। वहीं कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। अधिकारी से बात करने पर बता रहे हैं कि वेयरहाउस की शटर की चाबी नहीं गई है इसलिए वेयरहाउस नहीं खुला।



