मध्य प्रदेश

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा नगर,रेहटी मै निकली जगन्नाथ यात्रा

बलराम सिसोदिया -9893862663

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा नगर,रेहटी मै निकली जगन्नाथ यात्रा

रेहटी -भगवान जगन्नाथ की भक्ति में गुरूवार को पूरा नगर डूबा नजर आया। लगातार जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के 24 फीट ऊंचे भव्य रथ को रस्सियों से खींचकर नगर भ्रमण कराया।दोपहर लगभग 3 बजे भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना कर रथ को रवाना किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब रथ के साथ चलता रहा।यह रथ यात्रा नगर रेहटी के नए बस स्टैंड से प्रारंभ होकर रेहटी के किसी उपज मंडी प्रांगण में स्थित गणेश मंदिर पर महाआरती के साथ समापन हुई इसके बाद पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का जगह-जगह सामाजिक संगठन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।करीब दो किलोमीटर लंबी रथयात्रा को पूरा करने में लगभग तीन घंटे लगे। यात्रा दोपहर 3 बजे शुरू होकर शाम करीब 6 बजे कृषि उपज मंडी स्थित गणेश मंदिर परिसर पहुंची, जहां भगवान जगन्नाथ का विशेष पूजन और महाआरती की गई। जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी जगह-जगह युवाओं की टोली द्वारा घर-घर जाकर रथ यात्रा का आमंत्रण दिया गया था। साथ ही अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के युवकों द्वारा कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं सभाली।

फूलों की वर्षा से हुआ स्वागत
नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने रथयात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह भगवान जगन्नाथ पर पुष्पवर्षा की गई। कई स्थानों पर जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। महिलाओं और युवाओं ने आरती उतारकर भगवान का स्वागत किया।

कानून व्यवस्था रही चाक-चौबंद

रथयात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी राजेश कहारे और पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहे। प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था बनाए रखी, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!