भैरूंदा-रेहटी तहसील में मूंग खरीदी पर उठे सवाल, वेयरहाउस संचालन और बारकोड प्रक्रिया पर सवाल
बलराम सिसोदिया -9893862663

भैरूंदा-रेहटी तहसील में मूंग खरीदी पर उठे सवाल, वेयरहाउस संचालन और बारकोड प्रक्रिया पर सवाल,
फ्लैट कांटे से हुई मूंग की धुलाई सरकार के आदेश की अवैलना,
तीन रोज से अधिकारी को दी गई सूचना अभी तक नहीं हुई कार्रवाई और ना कोई जांच, जांच नहीं होने का मतलब कहीं ना कहीं अधिकारी की मिलीभगत?
रेहटी- तहसील में समर्थन मूल्य पर चल रही मूंग खरीदी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललता वेयरहाउस का संचालन किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं यह भी आरोप है कि उक्त ललता वेयरहाउस में अन्य केंद्रों की तुलना में बाद में खरीदी शुरू होने के बावजूद निर्धारित क्षमता से अधिक तुलाई की गई।
मामले की पड़ताल के दौरान लगातार तीन दिनों तक वेयरहाउस का निरीक्षण करने पर देखा गया कि वहां वेयरहाउस रेक लग चुकी है। हालांकि अधिकांश बोरियों पर बारकोड नहीं लगाए गए थे।
जब मौके पर मौजूद कर्मचारियों से बारकोड नहीं लगाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बारकोड बाद में लगा दिए जाएंगे। जबकि शासन के निर्देशों के अनुसार किसान से खरीदी के तुरंत बाद प्रत्येक बोरी पर तत्काल बारकोड लगाया जाना अनिवार्य है, ताकि माल की पहचान और ट्रैकिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
ऐसे में बिना बारकोड के बोरियों का वेयरहाउस में रखा जाना और रेक लगने के बाद भी बारकोडिंग नहीं होना खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है। अब किसानों और क्षेत्र के लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करे कि खरीदी, बारकोडिंग और भंडारण की प्रक्रिया शासन के नियमों के अनुसार हुई है या नहीं। भाई मूंग तुलाई फ्लैट कांटे से हुई है जो शासन के नियम अनुसार नहीं है साथ ही जो स्टेट लगी है उसमें बीच में खराब माल रखा हुआ है यह भी जानकारी सूत्रों से मिली है भारी मात्रा में इस वेयरहाउस में खरीदी में गड़बड़ी हुई है लेकिन अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है इससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि अधिकारियों की मिली भगत के बगैर यह सब संभव नहीं है।।




