मध्य प्रदेश

पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं से हुई मारपीट एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रेहटी में कांग्रेस का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

बलराम सिसोदिया -9893862663

पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं से हुई मारपीट एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रेहटी में कांग्रेस का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

रेहटी- पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर छात्र-छात्राओं से हुई मारपीट एवंनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गिरफ्तार किए जाने के विरोध में रेहटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेहटी के पुराने बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया।धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंद्रपाल पटेल ( गुड्डू भैया) ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के मुद्दे को भी उठाया और मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित मंत्री से इस्तीफे की मांग की। साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला रोकने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस बल द्वारा उसे पुतले को उनसे छीन लिया गया इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रोड पर ही बैठ गए पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद यह धरना प्रदर्शन खत्म हुआ। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल पटेल, मलखान सिंह चंद्रवंशी, दीपक चौहान, संतोष पटेल, मंगल सिंह ठाकुर, मेहताब सिंह चौहान, प्रेम नारायण गुप्ता‌, अनिरुद्ध दुबे, विपत सिंह ऊईके, विष्णु प्रसाद ठाकुर, कैलाश यादव अंकित चौहान बहादुर सिंह चौहान, दुष्यंत मालवीय, तनिष्क चौहान, रवि पटेल, आयुष दुबे  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!