दुर्घटना

शादी से लौटते समय बड़ा हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 लोग घायल – 6 नर्मदापुरम रेफर

बलराम सिसोदिया-9893862663

शादी से लौटते समय बड़ा हादसा,ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 लोग घायल–6नर्मदापुरम रेफर
रेहटी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ओडिया स्थित दीपाखेड़ा मोड़ के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे लगभग 20 लोग घायल हो गए। इनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे, जो होशंगाबाद जिले के होरिया पीपली गांव में अपने परिजनों के यहां आयोजित शादी समारोह से वापस भेरूंदा तहसील के ग्राम चींटीखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान दीपाखेड़ा मोड़ पर सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही 100 डायल और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को बेहतर इलाज के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज रेहटी अस्पताल में जारी है।सूचना मिलते ही रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस  मामले की जांच की जा रही है।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!