राजनीति

भाजपा में कांग्रेस से आए नेताओं को मजा, जमीनी नेताओं को सजा…

बलराम सिसोदिया-9893862663

भाजपा में कांग्रेस से आए नेताओं को मजा, जमीनी नेताओं को सजा…

रेहटी- बुधनी विधानसभा में भाजपा में आए कांग्रेस नेताओं के मजा है और जमीनी कार्यकर्ताओं को एक तरह से सजा मिल रही है बता दें कि कांग्रेस से आए भाजपा में यह नेता अब भाजपा नेताओं को यह बताने लगे हैं कि भाजपा कैसे चलेगी इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा भी है और विरोध भी जिसका नुकसान बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में देखने को मिला। जमीन कार्यकर्ता एवं नेता दुखी नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जो कांग्रेस से भाजपा में आए हैं वह भाजपा एवं भाजपा के नेताओं को कल तक बहुत बुरा बोलते थे आज वही लोग भारतीय जनता पार्टी के मंच पर प्रमुखता के साथ बैठते हैं और काम करने वाले कार्यकर्ता नीचे जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं जिससे उनका मनोबल गिर रहा है और वह अब घर बैठने को तैयार हैं। अब तो बैठक में यहां भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस से आए भाजपा में नेता भाजपा के वरिष्ठों को बैठक में यह बता रहे हैं कि कैसे भाजपा चलेगी। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि इनका कोई बुधनी विधानसभा में वजूद नहीं है। अब देखना यह होगा कि भाजपा संगठन जमीनी कार्यकर्ताओं की नाराजगी कैसे दूर करेगा या कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को सरताज बनाकर रखेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!