नेहलाई घाट पर मशीनो और पनडुब्बियों से रेत का उत्खनन
सिहोर- रेहटी तहसील के नेहलाई घाट पर नर्मदा नदी से मशीनों एवं पनडुब्बियों द्वारा रेत उत्खनन किया जा रहा है इसके साथ यहां पर लोकल लोगों द्वारा मशीनों से डंपर में भरकर रेत का परिवहन किया जा रहा है जिससे मोटी कमाई की जा रही है और यह सब प्रशासन होते हुए देख रहा है। यहां के जिला कलेक्टर भी यह सब आंखें मूंद कर देख रहे हैं कार्रवाई के नाम पर यहां पर कुछ नहीं हो रहा। देखते हैं समाचार के बाद भी प्रशासन अब जगाता है या कुंभकरण नींद में सोता रहेगा बताया जा रहा है कि यहां पर 15 से 20 मशीनों द्वारा डंपरो में रेत भरी जाती है। लोकल माफिया द्वारा सरेआम सड़क की ऐसी तैसी भी की जा रही है वही ग्रामीण भी इसकी शिकायत कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और माफिया द्वारा सरेआम रेत नर्मदा नदी से निकली जा रही है। नेहलाई घाट पर माफिया को आलम यह है कि अगर कोई व्यक्ति वहां वीडियो या फोटो निकलता है तो माफिया द्वारा उसे भी धमकाया जाता है। क्या प्रशासन इनके आगे घुटने टेक चुका है या इन पर कोई कार्रवाई करेगा।