कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा बयान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे होगा आंदोलन, प्राचार्य के निलंबन की मांग…
बलराम सिसोदिया-9893862663

कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा बयान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे होगा आंदोलन, प्राचार्य के निलंबन की मांग…
रेहटी- नगर रेहटी शासकीय महाविद्यालय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने वाला मामला ओर गरमा गया है, वीडियो के सामने आने के बाद जहां NSUI द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया, तो वही निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है, लेकिन एक पखवाड़ा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लापरवाह अधिकारियो पर कोई कार्यवाही नही होने के बाद अब कांग्रेस मैदान मे आ गई, ओर कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने महाविद्यालय प्राचार्य के निलंबन की मांग करते हुए, उग्र आंदोलन की बात कही।
बता दे कि शासकीय स्नातक महाविद्यालय रेहटी में परीक्षा की कॉपी को महाविद्यालय के प्राचार्य अंजना गढ़वाल ने अपने ही भतीजे ओर आउटसोर्स कर्मचारी से चेक करवा दी। जिसको लेकर छात्र-छात्राओ द्वारा जमकर विरोध किया गया, देखा जाए तो सीधा-सीधा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वही देखने वाली बात यह है, कि जिस तरह से छात्र-छात्राए फैल हो रहे है, जो प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे है। क्योकि कॉलेज से बाहर कॉपियां ले जाकर चेक करना क्या सही है। हालाकिं अब पूरे मामले में जांच टीम गठित की गई है।
वही इस मामले मे अब कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि शासकीय महाविद्यालय रेहटी मे प्राचार्य द्वारा जिस तरहा से अपने भतीजे व आउटसोर्स कर्मचारी से काफ़ी चेक करना गलत है, ओर जल्द प्राचार्य पर कार्यवाही नही होती है, ओर उन्हे निलंबित नही किया जाता है तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे उग्र आंदोलन करेगी।



