भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं में निराशा के भाव से भाजपा को नुकसान
रेहटी- बुधनी विधानसभा में जिस प्रकार से बड़ी संख्या में कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा में स्थान दिया गया उसी के साथ भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं में निराशा साफ देखी जा रही है। जिस प्रकार से कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा ने पद दिए और उन्हें राजनीतिक मंचों पर भी स्थान दिया गया इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी एवं निराशा के भाव है और इसी निराशा के भाव से भाजपा को बुधनी विधानसभा में नुकसान देखने को मिला था। कांग्रेस से आए भाजपा में उन नेताओं को मंचों पर वरिष्ठ एवं अन्य नाम से मंच पर संबोधित कर स्थान दिया जा रहा है वहीं भाजपा कार्यकर्ता जिन्होंने शुरू से भाजपा का काम किया वह लोग आज भी मंच के नीचे देखे जा सकते हैं। बुधनी विधानसभा में जहां भारतीय जनता पार्टी लगभग डेढ़ लाख मतों से विजय हुई थी वहीं उपचुनाव में यह आंकड़ा 15 हजार पर आकर टिक गया था। कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं पर अभी भी ध्यान नहीं दिया गया तो आगे कुछ भी हो सकता है। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं कहना है कि जब कांग्रेस से आए नेताओं को बगैर मेहनत के पार्टी ने पद दे दिया और पाटी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ता आज भी वही के वही हैं उनका ध्यान नहीं रखा जा रहा है इसलिए कुछ कार्यकर्ता तो या सब होते हुए देखकर अपने घर बैठ गए हैं और कुछ कार्यकर्ता निराशा के भाव से थोड़ा बहुत कम कर रहे हैं।