विद्यार्थियों की कॉपी जांचने के मामले में जांच टीम गठित
NSUI का कहना ! निष्पक्ष हो जांच, अन्यथा भोपाल पैदल जाएंगे NSUI व विद्यार्थी

विद्यार्थियों की कॉपी जांचने के मामले में जांच टीम गठित
NSUI का कहना ! निष्पक्ष हो जांच, अन्यथा भोपाल पैदल जाएंगे NSUI व विद्यार्थी
रेहटी- रेहटी शासकीय महाविद्यालय में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने का वीडियो सामने आया है।जी हां, महाविद्यालय के विद्यार्थियों की कॉपियां महाविद्यालय के ज़िम्मेदार ने प्राचार्य के ही भतीजे एवं आउटसोर्स कर्मचारी को जांच करने के लिए दे दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इस पूरे मामले में एक पखवाड़ा से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी लापरवाह बरतने वाले अधिकारी पर कोई कार्यवाही नही हुई। हालाकिं एनएसयूआई के विरोध के ज्ञापन के अब जांच टीम गठित की गई है।
पूरा मामला सीहोर जिले के शासकीय स्नातक महाविद्यालय रेहटी का है। जहां परीक्षा की कॉपी को महाविद्यालय के प्राचार्य अंजना गढ़वाल ने अपने ही भतीजे को आउटसोर्स कर्मचारी से कॉपी चेक करवा दी। जब ऐसे बिना डिग्री वाले कर्मचारी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की काफी चेक करने के लिए अपने घर ले जा रहे हैं और अपने रिश्तेदार से काफी चेक करवा रहे हैं। देखा जाए तो सीधा-सीधा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। वही देखने वाली बात यह है, कि जिस तरह से छात्र-छात्राए फैल हो रहे है, जो प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे है। क्योकि कॉलेज से बाहर कॉपियां ले जाकर चेक करना क्या सही है।
NSUI ने विरोध जताते हुए सौपा था ज्ञापन
कॉपी चेकिंग का वीडियो जमकर वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। इस मामले में एनएसयूआई ने मामले को उठा और कार्यवाही की मांग की। हालांकि प्रशासन पूरे मामले पर कार्यवाही करने की वजह मामले को दबाने में लगे हुए हैं। वहीं छात्रों ने तीन दिवस के अंदर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई थी। हालाकिं अब पूरे मामले में जांच टीम गठित की गई है।
महाविद्यालय ने NSUI के ज्ञापन की दी “प्रतिक्रिया”
27 अक्टूबर, 2025 को एनएसयूआई ने रेहटी कॉलेज में कॉपी चैकिंग से संबंधित मामला हेतु आवेदन दिया गया गया था। इस मामले में महाविद्यालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमे उल्लेख किया गया है उक्त कॉपी चैकिंग मामले को संज्ञान में लेते हुए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा कार्यवाही करते हुए शासकीय महाविद्यालय रेहटी का कॉपी चैकिंग/मूल्यांकन हेतु बनाया गया सेंटर समाप्त कर दिया गया है साथ ही रेहटी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक / अतिथि विद्वानों को मूल्यांकन हेतु कॉपी देने से विश्वविद्यालय द्वारा मना कर दिया गया है। इसके बाद भी छात्रों नेता तनिस चौहान का कहना है कि जिनके खिलाफ हम लोगों ने ज्ञापन दिया उन्हें अभी तक यहां से हटाया नहीं गया उनके रहते यहां पर सही जांच कैसे होगी यह अभी हमारी समझ से परे है। हमारी पदयात्रा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है शीघ्र हम पदयात्रा कर इस मामले में दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित सत्ता पक्ष एवं कांग्रेस नेताओं को भी इस मामले से अवगत कराएंगे।



