E-Paper

रेहटी शासकीय महाविद्यालय का वायरल वीडियो रेहटी में बना चर्चा का केंद्र

बलराम सिसोदिया-9893862663

रेहटी शासकीय महाविद्यालय का वायरल वीडियो रेहटी में बना चर्चा का केंद्र

रेहटी-रेहटी शासकीय महाविद्यालय का वायरल वीडियो लगातार नगर रेहटी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। चौक चौराहे पर इस वीडियो की खूब चर्चाएं हो रही है और लोग यहां भी कह रहे हैं कि दोषियों पर अभी तक क्यों करवाई नहीं हो पाई है मामला है बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। कुछ दिन पूर्व नगर रेहटी के शासकीय महाविद्यालय एक वीडियो काफी जांचते हुए का सोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हुआ जिसको लेकर छात्रों द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन भी किया गया और कार्रवाई की मांग की गई जिसमें अभी तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई मीडिया द्वारा जब प्राचार्य अंजलि गढ़वाल से इस विषय पर बात करनी चाहिए तो उनके द्वारा साफ मना कर दिया गया कि मैं कुछ नहीं कहूंगी मेरे से वरिष्ठ अधिकारी बोलेंगे वरिष्ठ अधिकारियों के पास फोन लगाने पर फोन नहीं उठा रहे हैं ना कोई जवाब दे रहे हैं। कुल मिलाकर जांच के नाम पर दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। लगातार मीडिया द्वारा समाचार प्रकाशित किया जा रहा है लेकिन दोषियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जबकि सीधे तौर पर महाविद्यालय की प्राचार्य अंजलि गढ़वाल भी इस मामले में दोषी दिखाई दे रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होना नगर रेहटी में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी मामले को लेकर मीडिया बहुत जल्दी क्षेत्रीय विधायक सहित पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य नेताओं से इस मामले को लेकर चर्चा करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!